16 मार्च 2016 - 13:19
सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने रूस और सीरिया के मध्य मतभेदों का खंडन किया।

राष्ट्रपति बश्शार असद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीरिया से रूसी सैनिकों को निकालने के बारे में रूस और सीरिया के मध्य मतभेद पैदा होने के बारे में सोशल मीडिया और मीडिया में जो कुछ कहा जा रहा है उसका सत्यता से कोई संबंध नहीं है। बयान के अनुसार मास्को और दमिश्क़ के मध्य किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के कार्यालय ने रूस और सीरिया के मध्य मतभेदों का खंडन किया है।
राय अलयौम की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बश्शार असद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीरिया से रूसी सैनिकों को निकालने के बारे में रूस और सीरिया के मध्य मतभेद पैदा होने के बारे में सोशल मीडिया और मीडिया में जो कुछ कहा जा रहा है उसका सत्यता से कोई संबंध नहीं है। बयान के अनुसार मास्को और दमिश्क़ के मध्य किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है।
बश्शार असद के कार्यालय ने बल दिया है कि यह विषय, सीरिया और रूस के मध्य पूर्ण समन्वय से अंजाम पाया है। बश्शार असद ने इसी प्रकार आतंकवाद से संघर्ष में रूस और सीरिया के मध्य सहयोग को जारी रखने पर बल दिया है।
इस बयान से पहले सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद और उनके रूसी समकक्ष के मध्य टेलीफ़ोनी वार्ता हुई थी जिसमें सीरिया में रूसी सैनिकों की संख्या घटाने पर सहमति हुई थी।
दूसरी ओर सीरिया की सेना ने रूसी राष्ट्रपति के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध कार्यवाही में मिलने वाली सफलता के बाद स्वभाविक था कि रूस और सीरिया के मध्य सैनिकों को कम करने के बारे में सहमति हो।